राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
छत्तीसगढ़ में चुनावी सर्वे ने बढ़ाई भाजपा की चिंता, सत्ता में वापसी के लिए संघ खोजेगा युवा चेहरे

गोपनीय सर्वे में भाजपा की हालत खस्ता मिलने के बाद अब संघ ने नया फॉर्मूला तैयार किया है। रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के गोपनीय सर्वे में भाजपा की हालत खस्ता मिलने के बाद अब संघ ने नया फॉर्मूला तैयार किया है। भाजपा को प्रदेश में चौथी बार सत्ता दिलाने के लिए संघ ने प्रदेश की 35 से 40 विधानसभा सीटों पर नए चेहरे की खोज शुरू कर दी है। इसको लेकर संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने रायपुर में एक बैठक ली।Read More
भाजपा और संघ के नेताओं की सूरजकुंड में दो दिवसीय बैठक, चुनावों पर होगी अहम चर्चा

भाजपा और संघ की बैठक में आसन्न विधानसभा चुनावों और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव पर अहम चर्चा होगी। नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और संघ के आनुषांगिक संगठनों के दिग्गज नेताओं की दो दिवसीय बैठक हरियाणा के सूरजकुंड में शुक्रवार को शुरू होगी। कहा जा रहा है कि इस बैठक में आसन्न विधानसभा चुनावों और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव पर अहम चर्चा होगी। सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार को संघ के सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी बैठक को संबोधित करेंगे। जबकि भाजपा अध्यक्षRead More