चुनाव 2017: अखिलेश यादव सपा अध्यक्ष, चुनाव चिह्न साइकिल भी मिला
इंडिया वोट कर टीम के अनुसार
चुनाव आयोग के फैसले में अखिलेश यादव को साइकिल मिल गई है। चुनाव आयोग का फैसला आने का संकेत होते ही अखिलेश की नेम प्लेट सपा अध्यक्ष के रूप में लग गई। इससे पहले समाजवादी कुनबे की लड़ाई अब सड़क पर आ चुकी थी। चुनाव आने से करी दो माह पहले अखिलेश और शिवपाल समर्थकों के बीच का टकराव आज सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के विरोध में नारेबाजी तक पहुंच गया। आज सपा प्रदेश मुख्यालय पर दोनों गुट पूरी तरह बंटे दिखे। दोनों गुटों में एक-दूसरे के प्रति जबरदस्त आक्रोश दिखा।
इसी बीच आज दिन में पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव पार्टी ऑफिस पहुंचे थे। वह कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे, इसी बीच कार्यालय के बाहर अखिलेश यादव के समर्थक हंगामा करने लगे। मुलायम सिंह यादव के खिलाफ नारेबाजी होने लगी। इसके बाद मुलायम सिंह यादव के साथ बैठक में मौजूद कार्यकर्ता भी बाहर आ गए। फिर कार्यालय के बाहर अखिलेश तथा मुलायम के समर्थक भिडऩे लगे। अखिलेश के समर्थकों से सपा प्रमुख के समर्थकों की काफी तेज झड़प हो गई।
सपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित करती नेम प्लेट लग गई। बस, उसे मुलायम सिंह की नेम प्लेट के नीचे लगाया गया है। यानी सपा में दो राष्ट्रीय अध्यक्ष हो गए। कार्यकर्ताओं में कौतूहल यह कि कौन रहेगा और कौन हटेगा। एक जनवरी को जनेश्वर मिश्र पार्क में एक अधिवेशन में प्रो.राम गोपाल यादव ने अखिलेश यादव को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने का एलान किया। इस निर्णय के बाद समाजवादी पार्टी पर अधिकार की लड़ाई तेज हुई थी। कुछ कार्यकर्ताओं ने पहले कार्यालय में लगी शिवपाल यादव की नेम प्लेट तोड़कर फेंक दी थी, कई कार्यालयों में ताला लगा दिया गया था। बाद में शिवपाल की नेम प्लेट फिर लग गई थी। अब सोमवार को अखिलेश यादव की नेम प्लेट भी लगाई गई, जिसमें उन्हें सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष लिखा गया है।
SP Akhilesh won symbole cycle
Source : Dainik Jagran
Related News
![Voices of contradiction rise in SP against Mayawati](https://www.indiavotekar.com/wp-content/uploads/2019/06/akhilesh1-kfYH-621x414@LiveMint-400x200.jpg)
Voices of contradiction rise in SP against Mayawati
Lucknow, June 5 Voices of contradiction against Bahujan Samaj Party President Mayawati host began risingRead More
![Not 'Permanent Break Up' But Will Fight Bypolls Alone: Mayawati](https://www.indiavotekar.com/wp-content/uploads/2019/06/mayawati-1-696x392-647x363-400x200.jpeg)
Not ‘Lasting Break Up’ But Will Fight Bypolls Alone: Mayawati
BSP Supremo Mayawati on Tuesday, 4 June, reported that her gathering will battle the upRead More
Comments are Closed