Main Menu

नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार, शपथ लेंगे मंत्री

बिहार की नई सरकार के मंत्रिमंडल का आज विस्तार होगा। आज अपराह्न तीन बजे नीतीश कुमार की नई कैबिनेट के मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे। अपराह्न तीन बजे राजभवन में बिहार के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी जदयू और एनडीए खेमे के मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक नई कैबिनेट में जदयू और बीजेपी के अलावे लोजपा और रालोसपा के कोटे से भी मंत्री पद का चुनाव हो सकता है, जिन्हें आज शपथ दिलाई जाएगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जदयू के पुराने मंत्रियों को ही कैबिनेट में जगह मिल रही है जबकि पार्टी के एक मंत्री का पद छिन भी सकता है। अभी तक हालांकि मंत्री पद किस पार्टी के लिए क्या होगा? इसके लिए कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
शुक्रवार को नई सरकार ने अपना बहुमत साबित किया था और उसके बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा जोरों पर थी। आज ही मंत्रिमंडल का विस्तार करने के पीछे वजह यह बताई जा रही है कि नीतीश कुमार बिहार में विकास का काम बाधित नहीं होने देना चाहते हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज कुल 16 मंत्रियों को शपथ दिलायी जाएगी। सरकार में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) भी शामिल होगी। जेडीयू के अधिकांश पुराने मंत्रियों को ही जगह मिलने की संभावना है।
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी सरकार में शामिल नहीं होंगे। मांझी खुद शुक्रवार को इस बात की घोषणा कर चुके हैं। सराकर में लोजपा और आरएलएसपी दोनों से एक-एक मंत्री शामिल होंगे।
जानकारी के मुताबिक जीतनराम मांझी मुख्यमंत्री रह चुके हैं और अब नीतीश सरकार में मंत्री बनने से बतौर पूर्व सीएम मिली सुविधाएं उनसे छिन सकती है और इससे भी बड़ी बात है कि क्या सरकार में उन्हें बड़ा मंत्रालय मिलेगा क्योंकि हम पार्टी के सिर्फ एक विधायक है।
ये भी चर्चा है कि जीतन राम मांझी राज्यपाल बनने की फिराक हैं। वो कई बार प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात भी कर चुके हैं। बिहार विधानसभा में हम पार्टी के एक, रालोसपा के 2 और लोजपा के 2 विधायक हैं। लोजपा से राजू तिवारी और रालोसपा से ललन पासवान नीतीश सरकार में बन सकते हैं।
बीजेपी कोटे से मंत्रियों के संभावित नाम हैं- नंद किशोर यादव,प्रेम कुमार,मंगल पाण्डेय, रामनारायण मंडल, अरुण सिन्हा या नितिन नवीन, नीरज बबलू या ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू,अनिल सिंह या रजनीश सिंह,

Source : Dainik Jagran






Comments are Closed