Main Menu

भाजपा को राहुल गांधी में दिखा ‘बहादुर शाह जफर’, कहा- मुगल सल्तनत जैसे डूब जाएगी कांग्रेस

भाजपा

कर्नाटक भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बताया बहादुर शाह जफर। कहा- मुगलत सल्तनत जैसे डूब जाएगी कांग्रेस।

नई दिल्ली। जैसे-जैसे कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के एक-दूसरे पर हमले भी तेज होते जा रहे हैं। गुरुवार को BJP के कर्नाटक इकाई ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए उन्हें कांग्रेस का ‘बहादुर शाह जफर’ करार दिया। पार्टी ने भविष्यवाणी की कि कांग्रेस ठीक वैसे ही डूब जाएगी जैसा हाल मुगल सल्तनत का हुआ था।

‘मुगल सल्तनत की तरह डूब जाएगी कांग्रेस’

भाजपा ने ट्वीट कर कहा, शासन का सिद्धारमैया मॉडल ‘अधिकतम विभाजन और न्यूनतम शासन’ के मंत्र पर काम कर रहा है। कांग्रेस के ‘बहादुर शाह जफर’ राहुल गांधी को विभाजन पर सरकार का प्रदर्शन जरूर देखना चाहिए। इसके बाद उन्हें उन सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे कि लोग क्यों कर्नाटक से कांग्रेस का सफाया करना चाहते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पर व्यंग्य करते हुए भाजपा ने कहा कि कर्नाटक के युवा राहुल गांधी को पसंद नहीं करते, बल्कि वे उन्हें सिर्फ उनके चुटकुलों के लिए पसंद करते हैं। पार्टी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की हार राहुल गांधी के लिए अंतिम प्रहार साबित होगी। इसके बाद मुगल सल्तनत की तरह कांग्रेस भी डूब जाएगी। कर्नाटक में विकास के रोडमैप का जिक्र करते हुए भाजपा ने कहा कि पार्टी का त्रि-आयामी एजेंडा है- विकास, तेजी से विकास और समग्र विकास। भाजपा ने विकास की राजनीति को प्राथमिकता के आधार पर महत्व दिया है।

कांग्रेस ने दिया जवाब

BJP के वार पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने कहा कि कर्नाटक के लिए भाजपा का त्रि-आयामी एजेंडा है- भ्रष्ट येद्दयुरप्पा-रेड्डियों का विकास, भ्रष्ट येद्दयुरप्पा-रेड्डियों का तेज विकास। पार्टी ने कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार की राजनीति को प्राथमिकता के आधार पर महत्व दिया है।






Comments are Closed