Main Menu

2017

 

सीएम योगी का आदेश, अर्धकुंभ से पहले हटेंगी कानपुर की टेनरियां

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अफसरों को हिदायत दी है। डेढ़ घंटे की बैठक में उन्होंने जनता के कार्य प्राथमिकता और नियमानुसार समय से करने की सीख दी है। बोले, 2019 अर्धकुंभ से पहले गंगा को अविरल बनाया जाएगा। इसकी शुरुआत शहर से ही होगी। साफ-साफ कहा कि गंगा को प्रदूषित करने वाले उद्योगों को चिह्नित कर शहर से बाहर किया जाएगा। इसकी रूपरेखा डीएम के नेतृत्व में जल्द बनने वाली कमेटी करेगी। सीएम ने कहा कि गंगा को प्रदूषित कर रही टेनरियोंRead More


CM केजरीवाल संभालेंगे जल विभाग, कपिल मिश्रा ने उठाए सवाल

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा फैसले लेने में लगातार जल मंत्री को नजरंदाज किए जाने से नाराज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अब स्वयं इस विभाग की जिम्मेदारी संभालने का फैसला लिया है। फरवरी 2015 में मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला मौका होगा जब वे कोई विभाग अपने पास रखेंगे। सूत्रों का कहना है कि जल बोर्ड को लेकर आ रही अधिक शिकायतों को लेकर वह जल वितरण व्यवस्था को अधिक बेहतर किए जाने के पक्ष में हैं। बवाना उपचुनाव को लेकर लगभग दो माह तक जनता के बीच रहनेRead More


मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार रविवार को, छह मंत्रियों से लिया गया इस्तीफा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सम्मेलन के लिए चीन जाने से पहले रविवार को अपने मंत्रिमंडल का तीसरा विस्तार करेंगे। इसलिए गुरुवार रात कई मंत्रियों से इस्तीफे ले लिए गए। मंत्रियों ने इस्तीफे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को सौंपे हैं। इनमें जल संसाधन मंत्री उमा भारती, कलराज मिश्र, महेंद्रनाथ पांडेय, कौशल विकास और राजीव प्रताप रूडी, संजीव बालियान और फग्गन सिंह कुलस्ते शामिल हैं। रेल मंत्री सुरेश प्रभु पहले ही इस्तीफे की पेशकश कर चुके हैं। इससे पहले गुजरात चुनाव से जुड़े मंत्रियों के अलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवारRead More


यूपी भाजपा का संकट खत्म, विधानपरिषद की पांचवी सीट के लिये भी उप चुनाव

विधान परिषद की पांचवीं रिक्त सीट पर भी उपचुनाव कराने से भाजपा का आतंरिक संकट भी खत्म हो गया। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा समेत पांच लोगों के उच्च सदन पहुंचने का रास्ता साफ हो गया। परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और मोहसिन रजा को लेकर बनी ऊहापोह की स्थिति भी समाप्त हो गयी। सरकार को पांच सीटों की जरूरत थी जो भारत निर्वाचन आयोग के निर्णय से पूरी हो गयी। मंगलवार को आयोग ने जयवीर सिंह के त्यागपत्र से खाली विधायक कोटेRead More


विधानसभा उपचुनाव: गोवा में मनोहर पर्रिकर की जीत, दिल्ली में आप आगे

दिल्ली, गोवा और आंध्र प्रदेश की कुल 4 विधानसभा सीटों पर 23 अगस्त को हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। गोवा की पणजी विधानसभा सीट से राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 4,803 वोटों से हराया। दिल्ली के बवाना विधानसभा उपचुनाव की मतगणना उत्तरी दिल्ली के स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में हो रही है। आठवें राउंड की मतगणना के बाद दिल्ली में आप के रामचंद्र 2000 वोटों से आगे चल रहे हैं जबिक कांग्रेस के सुरेंद्र कुमार और भाजपा के वेदप्रकाशRead More