Main Menu

चुनाव में जीत के लिए मां गंगा की शरण में पहुंचे राहुल गांधी

इंडिया वोट कर टीम के अनुसार
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रात 11.50 बजे हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा की पूजा अर्चना की और चुनाव में जीत के लिए कामना की। रोड शो के बाद हरकी पैड़ी पर गंगा में दुग्धाभिषेक करते हुए राहुल गांधी एवं मुख्यमंत्री हरीश रावत।

रोड शो के बाद हरकी पैड़ी पर राहुल गांधी ने किया गंगा पूजन। गंगा सभा के पुरोहित अमित शास्त्री, विकास शास्त्री आदि ने पूजन कराया।
इस दौरान कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी, पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस के प्रत्याशी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, अम्बरीष कुमार, गंगा सभा के सभापति कृष्ण कुमार ठेकेदार, अध्यक्ष पुरुषोत्तम गांधीवादी, महामंत्री रामकुमार मिश्रा, श्रीकांत वशिष्ठ, अंशुल श्रीकुंज, महंत अनिल पुरी, पुरुषोत्तम शर्मा, अनिल झा आदि लोग उपस्थित रहे।

Source : Amar Ujala






Comments are Closed