Main Menu

पंजाब में भाजपा की 23 सीटों पर 124 दावेदार

इंडिया वोट कर टीम के अनुसार
भारतीय जनता पार्टी की चुनाव कमेटी की दिल्ली में होने वाली बैठक में 23 सीटों के लिए 124 दावेदारों के नाम पर विचार के साथ घमासान होना तय है। बैठक में ओवरएज विधायकों का टिकट कट सकता है। पंजाब प्रदेश भाजपा प्रधान विजय सांपला व कमल शर्मा गुट के घमासान में दलित राजनीति तड़के का काम करेगी। भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी नरेंद्र सिंह तोमर ने हलका इंचार्जो के साथ बैठक कर चुनाव जीतने वाले दावेदारों के नाम की पर्ची बैठक में ही ले ली थी। तीन-तीन उम्मीदवारों के नाम पर मंथन कर पार्टी कार्यकर्ताओं की राय से सर्वे भी करवाया गया।

प्रदेश प्रधान विजय सांपला दलित वर्ग से हैं और यह उनकी प्रधानगी में पहला चुनाव है। इससे पहले कमल शर्मा की प्रधानगी में हुए चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहा था। इसलिए कमल शर्मा गुट को भी कमजोर नहीं माना जा रहा है। कमल शर्मा अपने गृह जिले में अपनी टिकट को लेकर सियासत में फंस गए हैं। फिरोजपुर से सुखपाल सिंह नन्नू की दावेदारी को पार्टी किसी भी स्तर पर खारिज करने की स्थिति में नहीं है। नन्नू व सांपला के होशियारपुर कनेक्शन व पुराने संबंधों को देखते हुए फिलहाल नन्नू कमल शर्मा पर सियासी गठजोड़ में भारी पड़ सकते हैं।

Punjab 124 candidates for 23 seats In BJP

Source : PressNote.in






Comments are Closed