Main Menu

योगी सरकार में आज मंत्र‌ियों के व‌िभाग का बंटवारा

इंडिया वोट कर टीम के अनुसार
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी सरकार के मंत्रियों में विभागों का बंटवारा बुधवार को होगा। विभाग आवंटन को लेकर मुख्यमंत्री ने मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से दिल्ली में चर्चा की।

मुख्यमंत्री गृह सहित कुछ मंत्रालय अपने पास रख सकते हैं वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ऊर्जा सहित अन्य महत्वपूर्ण विभाग और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को वित्त, गन्ना, शहरी विकास विभाग दिया जा सकता है।
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने भाजपा के महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा के साथ मिलकर विभाग बंटवारे को लगभग अंतिम रूप दे दिया था।

लेकिन कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, श्रीकांत शर्मा, महेंद्र सिंह, सुरेश खन्ना, स्वामी प्रसाद मौर्य और रीता बहुगुणा जोशी को भी महत्वपूर्ण विभाग दिया जाना है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक अमित शाह और मुख्यमंत्री के बीच किसानों के कर्ज माफी, कानून व्यवस्था में सुधार, कत्लखानों को बंद करने को लेकर भी बातचीत हुई है।

शाह से रायशुमारी के बाद मुख्यमंत्री बुधवार को विभागों के आवंटन को अंतिम रूप देकर सूची राज्यपाल को भेज सकते हैं। उसके बाद राज्यपाल विभाग आवंटन का आदेश जारी करेंगे।

Source : Amar Ujala






Comments are Closed